फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला बोले: जम्मू कश्मीर में सेना की संख्या कम या ज्यादा करना सरकार का विशेषाधिकार

Mon, 20 Feb 2023 04:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर

सार

फारूक अब्दुल्ला ने सरकार का मामला है। वे कितना घटाएंगे या बढ़ाएंगे यह उनका विशेषाधिकार है। इसमें और उन्हें कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन
MP Farooq Abdullah - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में सेना की संख्या कम या ज्यादा करना सरकार का विशेषाधिकार है। सांसद अब्दुल्ला ने एक मीडिया रिपोर्ट से जुड़े सवालों के जवाब में ऐसा कहा।साथ ही फारूक अब्दुल्ला ने प्रदेश में अतिक्रमण हटाओ अभियान के कथित तौर पर रोके जाने के फैसले पर कहा कि ऐसा लोगों के विरोध के चलते हुआ है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकार चरणबद्ध तरीके से कश्मीर में भीतरी इलाकों से सेना को वापस लाने पर विचार कर रही है। इस पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह सरकार का मामला है। वे कितना घटाएंगे या बढ़ाएंगे यह उनका विशेषाधिकार है। इसमें और मुझे कुछ नहीं कहना है।' 

वहीं, जम्मू कश्मीर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के कथित रोकने फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ये लोगों के विरोध के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा, 'यह लोगों द्वारा आवाज उठाने के कारण हुआ है। अगर लोगों ने आवाज न उठाई होती तो वे (सरकार) अभियान तेज कर देते। लोगों को याद रखना चाहिए कि उनके पास सरकार को हिला देने की ताकत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें