नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर कांग्रेस को सियासी पाठ सिखाया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस कमजोर हो गई है। मैं यह ईमानदारी से कह रहा हूं अगर देश को बचाना है तो कांग्रेस को जागना होगा और मजबूत बनना होगा। उन्हें लोगों की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। घर पर बैठकर ऐसा नहीं होगा।
इससे पहले फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि देश में विभाजनकारी ताकतों से लड़ने के लिए वह चाहते हैं कि कांग्रेस एकजुट और मजबूत रहे। हालांकि इस दौरान कांग्रेस के जी-23 नेताओं के सम्मेलन पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह सभी नेता कांग्रेस पार्टी से बाहर नहीं हैं। मैं कांग्रेस को मजबूत देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि कांग्रेस एक होकर देश में विभाजनकारी ताकतों से लड़े। कांग्रेस द्वारा देश की समस्याओं को सुलझाने का लोग इंतजार कर रहे हैं। यह इस राष्ट्र का अंग है और डेढ़ सौ साल पुरानी पार्टी है। आजाद कांग्रेस का हिस्सा हैं और वह सभी हैं जो आए थे। वे पार्टी से बाहर नहीं हैं। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: रोशनी से नहाया एफिल टावर से ऊंचा भारत का गौरव, विहंगम नजारा खींच रहा सबका ध्यान