पार्टी के लीगल द्वारा आयोजित लायर्स कांक्लेव को संबोधित करते हुए डा. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : Amar Ujala
पूर्व केंद्रीय मंत्री और नेश्नल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला ने पीडीपी पर राज्य की आंतरिक स्वायत्तता खत्म करने के लिए काम करने का आरोप लगाया है।
श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के लीगल द्वारा आयोजित लायर्स कांक्लेव को संबोधित करते हुए डा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा दिल्ली में लंबे समय से मौजूद एक लाबी जम्मू कश्मीर की आंतरिक स्वायत्तता को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सक्रिय हो गई है।
जिस तरह से ताजा हालात बने हैं उससे स्पष्ट है कि धारा 370 को खत्म करने के लिए एक साजिश के तहत सिलसिलेवार काम किया जा रहा है। नेशनल कांफ्रेंस वर्ष 2000 में स्वायत्तता के लिए लाए प्रस्ताव को लेकर संघर्ष करेगी।
उन्होंने कहा नेशनल फूड सिक्यूरिटी एक्ट और एनईईटी से लेकर इंडस्ट्रियल पालिसी के अधिकार क्षेत्र को जम्मू कश्मीर तक बढ़ाने के मामले इसकी तसदीक करते हैं। जम्मू कश्मीर में नान स्टेट सब्जेक्ट लोगों का दखल बढ़ाने के लिए माहौल तैयार किया जा रहा है।