फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सरकारी स्कूलों में टीचरों के जींस, टी-शर्ट पहनने पर लगी पाबंदी

Sat, 14 May 2016 11:56 AM IST
एस. खजुरिया, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
टीचर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कठुआ जिले के सरकारी स्कूलों में मोबाइल पर प्रतिबंध के बाद शिक्षक अब जींस, टी-शर्ट और चप्पल नहीं पहन सकेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में जिले के सरकारी शिक्षकों को नसीहत दी है।
विज्ञापन


कार्यालय से जारी सर्कुलर के अनुसार सरकारी शिक्षकों को अब स्कूलों में प्रापर ड्रेस पहनकर आना होगा। सर्कुलर में लिखा गया है कि स्कूलों के दौरे के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी ने पाया गया कि कई स्कूलों में लेक्चरर, मास्टर और अध्यापक प्रापर ड्रेस में नहीं थे।

इससे शिक्षकों के व्यक्तित्व पर भी प्रभाव पड़ता है। परिपत्र में हवाला दिया गया है कि शिक्षक समाज के रोल मॉडल हैं। बच्चे भी शिक्षकों का अनुसरण करते हैं। समाज में शिक्षक के योगदान और व्यक्तित्व को देखते हुए ही यह हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा योजना अधिकारी अरुणा शर्मा ने बताया कि शिक्षकों को स्कूल में जींस और टी-शर्ट के साथ चप्पल न पहनकर आने के लिए कहा गया है। इससे बच्चों को अच्छा संदेश जाएगा और समाज में शिक्षक का व्यक्तित्व बना रहेगा।
विज्ञापन

मास्टर जी के फोन पर क्लास में प्रतिबंध

टीचर - फोटो : demo pic
कठुआ के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों के हाथों में मोबाइल नजर नहीं आएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है। अब अगर कोई सरकारी शिक्षक स्कूल में व्हाट्सएप, फेसबुक चलाते या मोबाइल पर बात करते मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सुबह दस बजे से दोपहर चार बजे तक शिक्षक मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने समेत अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए यह निर्देश जारी किए गए हैं। कोई भी शिक्षक क्लासरूम में मोबाइल का प्रयोग नहीं कर पाएगा। ऐसा करते पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला शिक्षा योजना अधिकारी अरुणा शर्मा ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शिक्षक क्लासरूम में मोबाइल का प्रयोग करते हैं। यहां तक कि क्लासरूम में ही व्हाट्सएप और फेसबुक का इस्तेमाल भी करते हैं। इसके बाद ही प्रतिबंध का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें