जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेएसए) ने सोमवार को मतदान के जरिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला ने अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। फारुख अब्दुल्ला ने इस मामले हाईकोर्ट से स्टे ले ली है।
आपको बताते चलें कि राज्य क्रिकेट संघ से जुड़े 64 क्रिकेट क्लबों में से 42 ने आंतरिक मतदान में हिस्सा लिया था। जिसमें राज्य के खेल मंत्री इमरान राजा अंसारी को जेकेसीए का नया अध्यक्ष चुना गया है।
इस मामले में अब्दुल्ला ने अदालत का रुख किया। एक्साइज मजिस्ट्रेट (जम्मू) अरविंदर सिंह लांगेह ने जेकेसीए कार्यकारिणी के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि कार्यकारिणी द्वारा लिया गया कोई भी फैसला अदालत का अगला आदेश आने तक मान्य नहीं होगा।
महबूब इकबाल को नया चेयरमैन, मोहम्मद इकबाल को महासचिव और अब्दुल रौफ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। फारुख अब्दुल्ला1980 में पहली बार राज्य क्रिकेट संघ के प्रमुख चुने गए थे।