फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के बयान पर फारूख अब्दुल्ला का पलटवार, बोले-पथराव गलत नहीं

Wed, 05 Apr 2017 10:37 PM IST
amarujala.com, submitted By- मुकेश झा
विज्ञापन
फारुख अब्दुला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि घाटी में हो रही पत्थरबाजी पर्यटन के लिए नहीं बल्कि हक के लिए हो रही है।
विज्ञापन


श्रीनगर लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए नेकां-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी फारूक ने कहा, कश्मीरी युवा अपनी जिंदगी दांव पर लगाए हुए है। यह इसलिए नहीं है कि घाटी में पर्यटन विकास हो, बल्कि वह कश्मीरी मसले का हल कश्मीरी अवाम की मर्जी से करवाना चाहता है।

घाटी के सोनावर में जनसभा के दौरान उन्हाेंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अप्रैल को चिनैनी-नाशरी टनल के उद्घाटन समारोह में युवाओं से टूरिज्म और टेररिज्म में से किसी एक विकल्प को चुनने को कहा था। वह प्रधानमंत्री से कहना चाहते हैं कि टूरिज्म (पर्यटन) हमारी जीवन रेखा है, इसमें कोई संदेह नहीं है।
विज्ञापन


कश्मीरी युवा वे पत्थरबाज हैं। उन्हें टूरिज्म से कोई वास्ता नहीं है। वे भूख से मर जाएंगे लेकिन अपने हक के लिए पत्थर बरसाते रहेंगे। इस बात को समझने की जरूरत है।
विज्ञापन

जमायत-ए-इस्लामी ने समर्थन को रखी शर्त

‌रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : FILE PHOTO
डॉ फारूक अब्दुल्ला ने कहा, उपचुनाव में समर्थन देने के लिए जमायत-ए-इस्लामी ने उनके सामने इस्लाम के लिए कदम उठाने की शर्त रखी है। जवाब में उन्होंने कहा है कि घाटी में सियासी पहचान का संकट खड़ा हो गया है।

भगवा ब्रिगेड ने घाटी के माहौल को बिगाड़ने और सांप्रदायिकता भड़काने की ठानी है। आरएसएस के एजेंडे के खिलाफ घाटी में सभी को एक होना पड़ेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें