फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K में बारिश-बर्फबारी से लुढ़का पारा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

Wed, 05 Apr 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
snowfall - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत में खराब मौसम की हाईवे पर मार पड़ी है। बीती रात मंगलवार बारह बजे से बंद हुआ जम्म-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार शाम को कुछ घंटे खुलने के बाद दोबारा बंद हो गया। इससे सैकड़ों छोटे बड़े वाहन रास्ते में फंस गए हैं।
विज्ञापन


रामबन और बनिहाल सेक्टर में कई जगह भूस्खलन चुनौती बना हुआ है। घाटी समेत राज्य के अन्य हिस्सों में दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी हुई।

कश्मीर में दिन का पारा सामान्य से 3-4 डिग्री लुढ़क गया है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में भी राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसका असर सात अप्रैल तक रह सकता है।
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद का दृश्य - फोटो : FILE PHOTO
बुधवार दोपहर तीन बजे हाईवे खुलने पर रास्ते में फंसे वाहनों को छोड़ा गया। लेकिन शाम छह बजे दोबारा हाईवे को बंद करना पड़ा। रामबन के पंथियाल, रतनवास, गांगरू, हिंगनी में पहाड़ों से पत्थर गिरने के साथ भूस्खलन हो रहा है।

हाईवे पर कई जगह भारी बारिश हुई है। घाटी के सोनमर्ग, जोजीला, गुरेज, गुलमर्ग, गांदरबल के पर्वतीय इलाकों में सफेद चादर बिछी। घाटी के अधिकांश सभी हिस्सों में बारिश हुई। जम्मू में चौबीस घंटों में 26.4 मिलीमीटर पानी बरसा।

बुधवार हल्के बादलों के बीच दिनभर लगभग मौसम साफ रहा। श्रीनगर में 30.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री कम 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें