वीडियो कटड़ा का था, जहां माता के भजन गूंज रहे थे। इसका आयोजन गुरु योगानंद महाराज की तरफ से किया गया। खास बात थी कि माता के भजन गा रहे गायक संग सुर से सुर मिला रहे थे नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला।
बृहस्पतिवार की शाम एक वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो कटड़ा का था, जहां माता के भजन गूंज रहे थे। इसका आयोजन गुरु योगानंद महाराज की तरफ से किया गया। खास बात थी कि माता के भजन गा रहे गायक संग सुर से सुर मिला रहे थे नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला।
विज्ञापन
कटड़ा स्थित योग आश्रम में भजन कीर्तन का कार्यक्रम था। भजन गायक ने गाना शुरू किया और माइक डॉ. फारूक की ओर ले गए। माइक हाथ में लेकर नेकां अध्यक्ष ने गाया तुने मुझे बुलाया शेरावालिए....इन पंक्तियों को दोहराने के साथ ही वे आगे गाते रहे..कौन है राजा-कौन भिखारी...मैं आया मैं आया शेरा वालिए।
इस मौके पर गायकों के साथ ही स्वामी योगानंद ने अपनी मधुर वाणी में भजन आदि प्रस्तुत किए। योगाश्रम के गुरु स्वामी योगानंद ने बताया कि पवित्र माघ मास तथा प्रयागराज में जारी महाकुंभ के उपलक्ष्य में भक्ति कीर्तन सत्संग का कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम के समाप्ति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।