फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेना ने तिरंगा रैली से दिया देशभक्ति का संदेश

Fri, 24 Jan 2025 03:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सेना की परगवाल बटालियन ने वीरवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली में जवानों समेत स्कूली बच्चे शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

मिडिल स्कूल से शुरू हुई तिरंगा रैली मुख्य बाजार से होते हुए आगे बढ़ी। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए बताया कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी को गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाना है। लोगों से घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील भी की। कहा कि हम सभी को देश विरोधी ताकतों से मुकाबला करना है। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी मोहन सिंह, सूबेदार मेजर धर्मेंद्र सिंह, सूबेदार जेपी सिंह, एसआई दीप शर्मा, पूर्व सूबेदार मेजर प्रवीण सिंह, पूर्व कैप्टन अशोक सिंह, नितिन मिश्रा, सुखदेव सिंह, नसीब सिंह समेत कई अध्यापक मौजूद थे। इस मौके पर तहसीलदार मंजीत सिंह ने रैली में शामिल बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें