गौरतलब है कि फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास द्वारा शनिवार को इस्राइल पर हमला किया। इसमें करीब 300 इस्राइली नागरिक मारे गए। इस्राइल के लोग इस हमले से डरकर अपने घरों में कैद हो गए। इस आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी को मलबे में तबदील करना का प्रण लिया है।
गाजा के एक अधिकारी ने बताया कि तटीय क्षेत्र में लगातार हवाई हमलों में फलस्तीन के 200 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1700 के करीब इस हमले में घायल हो गए हैं। शनिवार की रात इस्राइली सेना और हमास के आतंकियों के बीच 22 अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी हुई, जहां जगहों पर बंदुकधारियों ने लोगों को बंधक बना रखा था।