फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दुआओं ने दिखाया रंग, तबीयत में सुधार आने पर फारूक अब्दुल्ला को अस्पताल से मिली छुट्टी

Wed, 07 Apr 2021 05:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Farooq Abdullah - फोटो : ANI
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला जो कोरोना इलाज के लिए श्रीनगर स्थित शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) में भर्ती थे उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। फारूक की कोरोना जांच के बाद वह एक बार फिर से पॉजिटिव पाए गए थे पर स्वास्थ्य  में सुधार होने के चलते उन्हें घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं फारूक अब्दुल्ला अब घर पर ही आइसोलेशन में रहेंगे। बता दें कि 85 वर्षीय अब्दुल्ला गत 30 मार्च को पॉजिटिव आए थे। इसके बाद उन्हें शुरुआत में घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया था, लेकिन 3 अप्रैल को डाक्टरों की सलाह पर उन्हें स्किम्स में दाखिल कराया गया था। जिसके बाद बुधवार को फिर से कोरोना जांच के बाद वह पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: फिर एक बार माता वैष्णो दरबार में नारियल चढ़ाने, टीका लगाने पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी ट्वीट कर डॉ. फारूक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई थी। वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी कोरोना संक्रमित फारूक अब्दुल्ला के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की थी। वहीं कोरोना संक्रमित नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर  प्रार्थनाओं का आयोजन किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें