रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : FILE PHOTO
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला कश्मीर के बिगड़े हालात से दुखी हैं लेकिन नाउम्मीद नहीं हैं। उन्हें विश्वास है कि कश्मीर इस मुश्किल हालात से बाहर निकल आएगा।
अमन का माहौल फिर से बहाल होगा और कश्मीर में खुशहाली होगी। लंदन में स्वास्थ्य लाभ कर रहे फारूक अब कश्मीरियों का दर्द बांटने श्रीनगर पहुंच गए हैं। वे कहते हैं कि इंशाअल्लाह, सब ठीक हो जाएगा। अभी कश्मीरियों की भावनाओं की कद्र करते हुए विश्वास का माहौल कायम करने की जरूरत है।
अमर उजाला से बातचीत में फारूक ने कहा कि अभी-अभी लौटा हूं। जरा हालात ठीक से देख लूं। लोगों से मिलना है। उनकी परेशानियों को समझना है। नेशनल कांफ्रेंस के साथियों से भी मशविरा होगा। मौजूदा हालात से प्रभावित हर शख्स की के दुख को बांटना है। सभी पक्षों और आम कश्मीरियों से उनकी बात जानने के बाद जरूरी कदम उठाएंगे।
कश्मीर पर लगातार गलतियां हुईं हैं। केंद्र और रियासत सरकार को इन गलतियों को सुधारने की जरूरत है। सबसे बातचीत के बात अपनी बेबाक राय रखूंगा।