चुनाव आयुक्त ने की पर्यवेक्षकों संग बैठक
जम्मू-कश्मीर में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों संग बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कहा कि आज हमने तीन तरह के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की है।
आगे कहा कि जिसमें सामान्य पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक और व्यय पर्यवेक्षक शामिल हैं। सामान्य पर्यवेक्षक मशीनों पर, पुलिस पर्यवेक्षक बल की तैनाती पर और व्यय पर्यवेक्षक उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखेंगे।
बातचीत में आगे कहा कि हर उम्मीदवार के लिए पर्यवेक्षक उपलब्ध रहेंगे। सभी व्यवस्थाएं निष्पक्ष रूप से की जाएंगी। चुनावों को लेकर जम्मू-कश्मीर के लोगों में बहुत उत्साह है। हम और हमारे सभी पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि लोग जहां चाहें वहां स्वतंत्र रूप से मतदान कर सकें।