विहिप के हिंदू सम्मेलन में संतों और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने जमकर आग उगली। विहिप मार्गदर्शक, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद ने तो यहां तक कहा कि फारूक अब्दुल्ला, ओवैसी, राबर्ट बाड्रा और सोनिया को भी यदि भारत में रहना है तो धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन जाना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की तरफ गलत निगाह रखने वालों को कड़ा सबक सिखाएं। यह भी कहा कि भारत के पड़ोसी देशों के पूर्वज भी हिंदू हैं, इसलिए सभी को हिंदू धर्म स्वीकार करना चाहिए।
विश्व हिंदू परिषद की स्वर्ण जयंती के मौके पर आवास विकास स्थित केशव पुरम में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक राजेश पाण्डेय ने कहा कि हिंदुओं का अब एक ही सिद्धांत लागू करना चाहिए कि हम दो हमारे चार।
उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी मुस्लिम और इसाई बंधुओं को अपने पूर्वजों का सम्मान करते हुए हिंदू धर्म स्वीकार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ पिछले कुछ समय घिनौनी हरकत वाली घटनाएं बढ़ी हैं, इसके खिलाफ अभियान छेड़ा गया है।