रणवीर नहर का टूटा पुल व भरा गंदा पानी और कचरा। संवाद
- फोटो : rspura
किसानों ने इसे महज लीपापोती करार देते हुए सिंचाई विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी
आरएस पुरा। उपजिला आरएस पुरा में किसानों को पानी की आपूर्ति के लिए मुख्य रणवीर नहर की सफाई करवाई जा रही है, लेकिन किसानों ने इसे महज लीपापोती करार देते हुए नाराजगी जताई है।
उनका कहना है कि यदि नहर की सफाई सही तरीके से नहीं होगी, तो सीमांत क्षेत्रों तक पानी कैसे पहुंचेगा? किसान धर्मपाल चौधरी ने कहा कि नहर की सफाई उचित तरीके से नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के राज्य प्रधान किशोर कुमार ने बताया कि सिल्ट और कचरा पूरी तरह नहीं हटाने से टेल क्षेत्र तक पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे कृषि कार्य बाधित हो रहा है। किसानों के अनुसार, चार महीने पहले नहरों को सफाई के लिए बंद किया गया था, लेकिन अब सिर्फ सात-आठ मजदूरों से नाममात्र की सफाई कराई जा रही है।
नहर लगातार सिकुड़ रही है, और जब तक तल में जमी सिल्ट और कचरा पूरी तरह नहीं हटाया जाता, तब तक सीमांत किसानों को पानी नहीं मिलेगा। संवाद