ज्यौड़ियां से लकड़ी से भरे ट्रक की जांच करते एसडीएम। संवाद
- फोटो : jyodian
ज्यौड़ियां। एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा ने अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहे ट्रक को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया और जांच के आदेश जारी किए।
जानकारी के अनुसार, पलांवाला-सड़क मार्ग पर ज्यौड़ियां की ओर जा रहे एक ट्रक में भारी मात्रा में लकड़ी लदी हुई थी। एसडीएम खौड़ को सूचना मिली, जिस पर उन्होंने मट्टू पुली पर नाका लगाकर ट्रक को रोका। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस पर एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खौड़ पुलिस की मदद से ट्रक को जब्त कर वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग अब इस मामले की विस्तृत जांच करेगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद