फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल का मुआवजा न मिलने पर हंगामा

Tue, 07 Apr 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से प्रभावित सीमावर्ती इलाके के किसानों ने बारिश में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा न मिलने पर जिला सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन और सरकार पर ग्रामीणों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आतंकवाद और पाकिस्तानी गोलाबारी ने पहले ही सीमावर्ती जीवन को नारकीय बना दिया है।
विज्ञापन


उस पर मौसम ने फसल बर्बाद कर उनकी समस्याओं को सातवें आसमान चढ़ा दिया है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए हीरानगर सब डिवीजन के गांव चक देसा चौधरी के सरपंच राकेश चौधरी ने कहा कि बेमौसम की बारिश से व्यापक नुकसान हो गया है। कश्मीर संभाग में बाढ़ और बारिश के नुकसान पर फौरी मुआवजे की व्यवस्था कर दी गई है, लेकिन जम्मू संभाग के किसानों को अभी तक किसान क्रेडिट कार्ड के ऋण की रियायत का लाभ भी नहीं मिल पाया है।

प्रदर्शनकारियों में शामिल अशोक शर्मा, रमेश लाल और सूरज कुमार ने कहा कि कश्मीर संभाग में मौसम की खराबी से होने वाले नुकसान पर राज्य और केंद्रीय सरकारें हरकत में आ जाती हैं, लेकिन जम्मू संभाग खासकर सीमावर्ती इलाकों के नुकसान की अनदेखी की जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें बुरी तरह से प्रभावित हो गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को फौरी तौर पर विशेष गिरदावरी कर बर्बाद फसल का मुआवजा वितरित करने की व्यवस्था करनी होगी। ऐसा न होने पर किसान अन्य वर्गों के साथ व्यापक आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें