फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। रबी की फसल की सिंचाई के लिए ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को इस समय नहर के पानी की आवश्यकता है लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा है। इससे वे परेशान हैं।
विज्ञापन

नहर में पानी की सप्लाई नहीं होने से किसानों को गेहूं और चने की फसल सूखने का डर सता रहा है। इस संबंध में किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार पानी छोड़े जाने की मांग की है लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। सांबा से विजयपुर की मुख्य नहर से पानी सप्लाई किया जाता है। यह पानी विजयपुर, ओल्ड विजयपुर, रामपुरा, करपालपुर, गगोर, गडवाल व चक सलारिया आदि क्षेत्रों के गांवों तक पहुंचता है। नहर में पानी न आने के कारण किसान रबी सीजन की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। सोनी, मनोज शर्मा और चंद्रेश शर्मा आदि का कहना है कि किसानों की फसल पानी के अभाव में सूख रही है। आर्थिक रूप से मजबूत किसान तो ट्यूबवेल से खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। कुछ किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की ओर से पानी छोड़े जाने से पहले नहराें की साल में एक बार सफाई जरूरी करना होती है लेकिन विजयपुर गांव के बीच निकली नहर की सफाई नहीं कराई गई है। स्थिति यह है कि नहर के अंदर कई पेड़-पौधे उग आए हैं। इस कारण किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी नहीं मिला है। अगर सिंचाई विभाग द्वारा जल्द नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो क्षेत्र की हजारों किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। किसानों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और उमर अब्दुल्ला सरकार से मांग की है कि नहर में पानी छोड़ा जाए ताकि गेहूं की फसल अच्छी हो सके। उधर, सिंचाई विभाग के अधिकारी मनमोहन गुप्ता ने बताया कि सात अप्रैल को नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। इससे किसानों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें