फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मार्च को प्रयागराज से कटड़ा आया ये परिवार अखनूर में फंसा, मुर्मू और योगी से की यह मांग

Mon, 11 May 2020 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रयागराज से माता वैष्णो देवी दर्शन करने आए एक परिवार के सात सदस्य लॉकडाउन के कारण जम्मू संभाग के अखनूर में फंस गए। उन्होंने योगी सरकार और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से मांग की है कि उनकी घर वापसी के लिए प्रबंध किया जाएं।

विज्ञापन


यूपी के प्रयागराज से एमईएस में जेई के पद पर तैनात घनश्याम पांडेय परिवार के सात सदस्यों सहित 15 मार्च को वैष्णो देवी आए थे। कुछ दिनों बाद घर वापसी के लिए ट्रेन में सीटें आरक्षित थीं, पर उसी दौरान लॉकडाउन हो गया। ऐसे में एक परिचित अधिकारी जो अखनूर क्षेत्र में एमईएस में तैनात हैं, उनके साथ रहने लगे।

घर वापसी के लिए कई बड़े अधिकारियों से आग्रह करने के बावजूद भी वह अभी तक यहीं फंसे हुए हैं। घनश्याम पांडेय ने बताया अब पैसे खत्म हो गए हैं। कई बार सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई पर किसी प्रकार के संकेत नहीं मिल रहे हैं। उपायुक्त जम्मू, एसडीएम से पंजीकरण भी कराया है। जिस पर एक टीम ने मौके पर छानबीन भी की। बता दें कि प्रदेश में यूपी बिहार समेत कई राज्यों के लोग फंसे हुए हैं। वह विभिन्न माध्यमों से कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं कि उन्हें उनके गृह जिले भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें