फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हुआ संघर्षविराम का उल्लंघन, बौखलाए पाकिस्तान ने बरसाए गोले, बीएसएफ ने दिया माकूल जवाब

Mon, 11 May 2020 09:35 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की नापाक कोशिशें कर रहा है। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान के इन नापाक मंसबूों को नेस्तनाबूद कर रही है।

विज्ञापन


कठुआ के हीरानगर में पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात से आज सुबह तक गोले बरसाए। वहीं पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का बीएसएफ ने माकूल जवाब दिया। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर रविवार को मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकी पर स्नाइपर रायफल से गोलाबारी की। इसमें एक जवान घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद राजोरी के सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।

रविवार सुबह करीब चार बजे पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट सेक्टर की एक अग्रिम चौकी को निशाना बनाते हुए स्नाइपर रायफल से गोलीबारी की। इस दौरान चौकी पर तैनात एक जवान की टांग में गोली लग गई। घायल जवान की शिनाख्त 49 राष्ट्रीय राइफल्स के अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। इस गोलाबारी का सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से लगातार गोलाबारी की जा रही है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बावजूद इसके वह नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें