जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने श्रीनगर के कुर्सू राजबाग इलाके में कासो चलाया और इस दौरान पूरे मोहल्ले को घेरे में लिया और तलाशी अभियान चलाया।
ऐसा पहली बार हुआ कि श्रीनगर के अप-टाउन इलाके में कासो चलाया गया हो।
इससे पूर्व डाउन-टाउन इलाके के लाल बाजार इलाके में सोमवार को कासो चलाया गया था। करीब 17 वर्षों के बाद श्रीनगर में कासो का सिलसिला दोबारा शुरू हुआ है। गणतंत्रता दिवस से पूर्व कासो लगातार चलाया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियां कोई चूक नहीं बरतना चाहती हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट है कि गणतंत्र दिवस पर आतंकी फिदायीन हमलों को अंजाम दे सकते हैं।