फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ में जल्द मिलेगा प्रतीक्षा कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय जम्मू (आरटीओ) में कई प्रकार की सुविधाओं से लेस वातानुकूलित प्रतीक्षा कक्ष (वेटिंग हॉल) बनाया जा रहा है। इसमें लोगों के बैठने, खाने और पीने के पानी की व्यवस्था के साथ हेल्प डेस्क भी होगा। यहां कार्यालय से जुड़े कामकाज की जानकारी मिल सकेगी। यह निर्माण कार्य 70 फीसदी तक पूरा हो चुका है। इसी वर्ष लोगों को इसकी सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन

जम्मू आरटीओ में अपने काम करवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लेकिन इनके बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी। तेज धूप और बारिश में किसी कोने या पेड़ के नीचे खड़ा होना पड़ता था। अब जल्द लोग एसी वेटिंग हॉल में बैठ सकेंगे। वर्तमान में क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय जम्मू आने वाले लोगों को सड़क किनारे या दुकानों पर बैठना पड़ता है। यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि वेटिंग हॉल बनने से काफी सुविधा मिलेगी। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
---
वेटिंग हॉल का काम लगभग पूरा हो चुुका है। बिजली, पानी की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही हॉल लोगों को समर्पित किया जाएगा। इससे उन्हें धूप, या बारिश में नहीं खड़ा होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धनंतर सिंह, आरटीओ जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें