फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाइक एंबुलेंस छोड़ेगी मरीजों को घर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बॉलीवुड की सदाबहार फिल्म शोले का विख्यात गीत ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे... को सुनने पर जहन में सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की डबल सीटर मोटर बाइक आती है, उसी की तर्ज पर जीएमसी में अब मरीजों को घर तक छोड़ने के लिए फर्स्ट रिस्पांडर बाइक एंबुलेंस काम करेंगी। इससे अब संकरी गली-मोहल्लों तक पहुंचने में आसानी होगी। इसमें बाइक के साथ अलग से स्ट्रेचरनुमा सीट लगी हुई है, जिसमें मरीज को बिठाकर घर पहुंचाया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने प्रारंभिक स्तर पर ऐसी दो बाइक एंबुलेंस को शुरू किया है।
विज्ञापन

यह अनोखे और बहुपयोगी वाहन संकरी गली-मोहल्लों और दूसरे क्षेत्रों में मरीज ले जाने में सक्षम हैं। फिलहाल जीएमसी में शुरू में की गई इस सुविधा से अस्पताल में भर्ती मरीज को डिस्चार्ज होने पर उसे घर तक छोड़ने के काम में लाया जाएगा। आपात स्थिति में भी निकटतम क्षेत्र से घायल या मरीज को लाया जा सकता है।
ये सहूलियतें भी होंगी
यह फर्स्ट रिस्पांडर बाइक एंबुलेंस फुल स्ट्रेचर से लैस हैं, जिनमें एक किनारे पर फोल्ड किए जाने लायक सिर को कवर किए जाने वाले हुड लगे हैं। इस वाहन में आवश्यक मेडिकल उपकरण भी हैं। ये एंबुलेंस बाइक फर्स्टएड किट, ऑक्सीजन सिलेंडर, आग बुझाने के उपकरण और दूसरे सेफ्टी फीचर जैसे एलईडी फ्लैश लाइट, फोल्ड की जाने वाली बीकन लाइट, आपातकाल में इस्तेमाल किए जाने वाले पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और सायरन आदि से लैस हैं। वाहन मरीज को ले जाते समय उन्हें धूप और हल्की बारिश से बचाने के लिए शीट के साथ कवर होंगे।
विज्ञापन

--------
पुराने शहर सहित कई
इलाकों में गलियां संकरी
पुराने शहर के साथ अन्य इलाकों में ऐसे कई संकरे क्षेत्र हैं, जहां मरीज को पहुंचाने में कई दिक्कतें रहती हैं। जीएमसी में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज भी पहुंचते हैं, जो एकल होते हैं और उनके साथ कोई तीमारदार नहीं होते हैं। ऐसे मरीजों की ठीक होने पर उन्हें घर तक छोड़ने में यह वाहन काम में लाए जाएंगे, जिससे उन्हें घर पहुंचाने में आसानी होगी।
---------------------
ऐसे वाहनों को शुरू में अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को डिस्चार्ज होने पर घर तक छोड़ने के लिए लगाया जाएगा। अस्पताल में ऐसे और वाहन उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन वाहनों को हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) की पहल के एक हिस्से के रूप में जीएमसी को दान किया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. दारा सिंह, अधीक्षक, जीएमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें