फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर: रेलवे ने तैनात किए और जवान

Tue, 20 Jan 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के लिए रेलवे पुलिस ने स्टेशनों की सुरक्षा को ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है। रेलवे के आउटर पर भी आरपीएफ और रेलवे पुलिस मिलकर सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी। ‘अमर उजाला’ ने एक दिन पहले ही ‘रेलवे की सुरक्षा में सेंध’ नामक खबर प्रकाशित की।
विज्ञापन


इसके बाद रेलवे ने हरकत में आते हुए आउटर पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए। अन्य प्रवेश प्वाइंट पर भी अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई। रेलवे स्टेशनों पर साधे कपड़ों में भी जवानों को तैनात किया गया है।

रेलवे के आईजीपी, सुलेमान सलारिया ने बताया कि सभी रेलवे स्टेशनों पर साधे कपड़ों में जवानों को तैनात कर दिया गया है। जम्मू आने जाने वाली हर एक ट्रेन पर नजर रहेगी।
विज्ञापन


जवान साधे कपड़ों में रह कर हर एक संदिग्ध गतिविधि और संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखेंगे। किसी के भी दिखने पर उसे दबोच लिया जाएगा और पूछताछ करने के बाद ही छोड़ा जाएगा। आरपीएफ से भी बात की गई है कि आउटर पर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें