फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम

Thu, 25 Feb 2016 06:29 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए कूड़ेदान में प्लांट किए विस्फोटक को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बारामुला के ख्वाजाबाग इलाके में एक यात्री शेड के पास रखे कूड़ेदान में कुछ विस्फोटक सामग्री मिली।
विज्ञापन


खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर बुलाया और विस्फोटक को समय रहते नष्ट कर दिया।

पुलिस के मुताबिक जहां से विस्फोटक बरामद हुआ वो काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका था। विस्फोटक किस प्रकार का था, अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आतंकियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें