जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के सिरहामा में शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान हुए विस्फोट में घायल युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सिरहामा अनंतनाग में हुए विस्फोट में चार युवक घायल हो गए थे, जिनमें से एक की आज मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सरहमा अनंतनाग के निवासी मोहम्मद मकबूल राठेर के बेटे यासीन अहमद राठेर के रूप में की है।
उन्होंने बताया कि घायल होने के बाद यासीन को एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। लेकिन सोमवार तड़के 3:30 बजे उसने दम तोड़ दिया।
मालूम हो कि उक्त इलाके में शुक्रवार रात भर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चली थी, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया गया था।