त्योहारों को लेकर रेलवे ने सोमवार को जम्मू तक चलने वाली लंबी दूरी की तीन और ट्रेनों के विस्तार का एलान किया है।
रेलवे त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ही ट्रेनों का विस्तार कर रहा है। आज की तीन ट्रेनों को मिलाकर रेलवे ने छह ट्रेनों के विस्तार का एलान कर दिया है।
दीपावली, छठ पूजा, दशहरा, पवित्र नवरात्रे व अन्य कई त्योहारों में यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होगा और इसी को लेकर रेलवे ने अपनी तैयारी तेज की दी है। दो दिन पहले रेलवे ने तीन ट्रेनों के विस्तार का एलान किया था तो अब सोमवार को और तीन और ट्रेनों के विस्तार का एलान कर दिया है।
जम्मू तवी-उदयपुर गरीब रथ स्पेशल ट्रेन का भी विस्तार
रेल
- फोटो : अमर उजाला
सप्ताह में एक दिन चलने वाली 04971-04972 जम्मू तवी-उदयपुर गरीब रथ स्पेशल ट्रेन का विस्तार एक सितंबर से 25 नवंबर तक किया गया है। दोनों तरफ से ट्रेन 26 फेरे लगाएगी।
इसके स्टेशन पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, धुरी, जाखल, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, कैंथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजय नगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली और राणाप्रताप नगर होंगे।
04113-04114 इलाहाबाद जम्मू तवी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का विस्तार तीन नवंबर से दो अक्तूबर तक किया गया है। दोनों तरफ से यह ट्रेन दस फेरे लगाएगी और इसके स्टाप फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टैंडुला, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर व पठानकोट होंगे।
तीसरी ट्रेन 04111-04112 इलाहाबाद जम्मू तवी एक्सप्रेस स्पेशल है। इसका विस्तार 31 अगस्त से 29 सितंबर तक किया गया है। यह भी दोनों तरफ से 10 फेरे लगाएगी और इसके स्टेशन पहले की ट्रेन की तरह ही होंगे।