फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने कहा, एग्जिट पोल आधारहीन

Sun, 21 Dec 2014 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल को कांग्रेस ने आधारहीन और गैरवैज्ञानिक बताया। कांग्रेस प्रवक्ता सलमान निजामी ने कहा कि एग्जिट पोल सिर्फ लोगों को भटकाने के लिए है।
विज्ञापन


एग्जिट पोल के परिणाम पार्टी वर्करों और उम्मीदवारों को हताशा करने वाला कहा। 23 दिसंबर को पार्टी को नई खुशी मिलेगी, जब लोगों को वास्तविक चुनाव परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि रियासत में कांग्रेस अगली सरकार बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।

एग्जिट पोल सिर्फ चंद शहरी लोगों से किए सर्वे के आधार पर है, जबकि ग्रामीण इलाकों की कहानी वास्तविकता बताएगी। जिन्हें सर्वे के दौरान पूरी तरह अनदेखा कर दिया गया। रियासत में मोदी लहर से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि तीन साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में गुलाम नबी आजाद ने जो काम किए हैं, उसे आज भी लोग याद करते हैं।
विज्ञापन


जम्मू पश्चिम के एक मतदान केंद्र में पुनर्मतदान आज  

जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ओल्ड रिहाड़ी स्थित मतदान केंद्र संख्या 147 में सोमवार को पुनर्मतदान होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरुला के अनुसार चुनाव आयोग के नियमानुसार मतदान का समय खत्म होने के बाद पीठासीन अधिकारी को सियासी दलों के एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल करना होता है।

इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। इस संबंध में शिकायत मिलने पर पुनर्मतदान का फैसला लिया गया है। सोमवार को सुबह आठ बजे से पुनर्मतदान होगा। वहीं, पुनर्मतदान के फैसले के बाद सियासी दलों के उम्मीदवारों ने डोर-टू-डोर जाकर प्रचार किया और समर्थन की अपील की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें