फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive Video: पुंछ में पैरा कमांडोज दे रहे आतंकियों की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब

Mon, 12 Sep 2016 07:18 PM IST
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी है। एक से दो आतंकी शहर की मिनी सचिवालय के इमारत में छिपे हुए हैं। 
विज्ञापन


रविवार देर शाम अंधेरे की वजह से आपरेशन रोक दिया गया था, जिसे सोमवार सुबह फिर से शुरू किया गया। सेना के 9 पैरा बटालियन के कमांडोज लगातार आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

इमारत में लांचर से राकेट और आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं।  मिनी सचिवालय की इमारत में गोलियों के निशान साफ देखे जा रहे हैं। इसके साथ ही इमारत से धुएं का गुबार भी उठाता हुआ देखा जा रहा है। अमर उजाला डॉट कॉम के पास इस हमले का एक्सक्लूसिव वीडियो है।
विज्ञापन


 

मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल शहीद

encounter - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के मुताबिक पुंछ में रविवार सुबह सात बजे तीन आतंकी मिनी सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत के पास पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। आसपास तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते इससे पहले आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी राजेंद्र कुमार उर्फ राजीव शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए। हमले के बाद तीन से चार आतंकी मिनी सचिवालय की निर्माणाधीन इमारत में जा छिपे।

एक अन्य आतंकी पास में ही नजीर हुसैन मीर के मकान में घुस गया। उसने नजीर तथा उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने निर्माणाधीन इमारत की घेराबंदी कर ली। इस दौरान गोलाबारी में नजीर का नौकर घायल हो गया।

बाद में सेना ने नजीर तथा उनकी पत्नी को सुरक्षित निकाला और ऑपरेशन को अंजाम दिया। ऑपरेशन को लंबा खिंचता देख सेना ने हेलीकॉप्टर की मदद से मुठभेड़ स्थल पर सेना की 9 पैरा बटालियन को उतारा। पैरा कमांडोज ने अब तक चार आतंकियों को ढेर कर दिया है, जबकि मिनी सचिवालय में मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन

पहले भी आतंकी हमलों को दंश झेल चुका है पुंछ

मिनी सचिवालय - फोटो : Amar Ujala
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी मारे गए आतंकियों का शव नहीं निकाला जा सका है। पूरे इलाके में कड़ी घेराबंदी की गई है। वहीं इलाके के सभी स्कूल-कालेजों को ऐहतियातन बंद करवा दिया गया है।

पुंछ में अब तक हुए आतंकी हमले
2002 में आनंद होटल में आतंकी हमले में छह लोग मारे गए
2003-04 में बस स्टैंड के पास हुए हमले में चार लोगों की मौत
14 अगस्त 2016 को अमरनाथ यात्रियों के काफिले पर ग्रेनेड हमला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें