फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर: बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Sat, 22 Jun 2019 10:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारामूला जिले के बोनियार के वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

 
इससे पहले आतंकियों ने मंगलवार की शाम दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलवामा पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमला किया था। इसमें आठ नागरिक घायल हो गए थे। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया गया था। 

बता दें कि, दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षाबलों की ओर से लगातार आपरेशन चलाया जा रहा है जिसमें कई आतंकी मारे जा चुके हैं। इससे आतंकी संगठनों में बौखलाहट है। इसी के चलते सोमवार को भी आतंकियों ने पुलवामा में सेना के पेट्रोलिंग वाहन को आईईडी विस्फोट से उड़ाने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें