गांव मजुआ में एक परिवार के सदस्यों ने पड़ोसियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घायल चार लोगों को स्थानीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। एक-दूसरे पर हमले की वजह कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी, बल्कि कुत्ते का पड़ोसी के यहां चले जाना था, जिसे उन्हें पसंद नहीं आया।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी का कुत्ता पड़ोसी पप्पू के घर चला गया। इस पर पप्पू, उसके भाई महेशु, मोनी, जोगिंद्र, सुरेंद्र की लक्ष्मी देवी से कुत्ते को संभालने की बात पर कहासुनी हो गई। लक्ष्मी देवी के बेटे भी इस दौरान पहुंच गए। इसके बाद देखते-देखते पप्पू और उसके साथ के लोगों ने लक्ष्मी देवी के परिवार पर हमला कर दिया।
हमले जयनारायण, रविदास, शिवदत्त, लक्ष्मी देवी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर आनन-फानन पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमले के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घटना के बाद से दोनो परिवारों के बीच तनाव का माहौल है।