फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत प्रश्न पत्र बांटने की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अंडर ग्रेजुएट के छठे सेमेस्टर की परीक्षा में इंग्लिश कम्युनिकेटिव की जगह फंक्शनल इंग्लिश का प्रश्नपत्र बांटने के मामले की जांच शुरू हो गई है। रद्द की गई इंग्लिश कम्युनिकेटिव की परीक्षा 17 या 18 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

जम्मू यूनिवर्सिटी के कंट्रोलर एग्जामिनेशन प्रो. रजनीकांत ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। कमेटी सोमवार तक मामले की रिपोर्ट देगी। उन्होंने कहा कि यह गलती पेपर पैक करते हुए हुई है, हालांकि पेपर के बाहर कोड बिल्कुल सही था। जब प्रश्न पत्रों को पैक किया जा रहा होगा तो गलती से गलत पेपर पैक हो गए हों। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित परीक्षाएं 15 अक्तूबर को खत्म हो रही हैं। इसके बाद 17 या फिर 18 अक्तूबर को इंग्लिश कम्युनिकेटिव की परीक्षा ली जाएगी।
बता दें, जम्मू संभाग में वीरवार को विभिन्न डिग्री कॉलेजों में विद्यार्थियों को इंग्लिश कम्युनिकेटिव की जगह फंक्शनल इंग्लिश का प्रश्न पत्र वितरित कर दिया गया। इसे लेकर संभाग के विभिन्न डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर हंगामा कर दिया। विद्यार्थियों ने परीक्षा हाल से बाहर आकर भी प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें