फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: निकाय चुनाव की वजह से परीक्षाएं स्थगित, दक्षिणी कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप

Sun, 07 Oct 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय की आठ और 10 अक्तूबर को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। स्थानीय निकाय चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। विश्वविद्यालय में असिस्टेंट रजिस्ट्रार (कंडक्ट) के मुताबिक इन परीक्षाओं की नई तिथि अलग से घोषित की जाएगी। 

विज्ञापन


चुनाव के दौरान रहेगी छुट्टी
स्थानीय निकाय और नगर निगम के चुनाव के दौरान सभी सरकार कार्यालयों में चुनाव वाले दिन छुट्टी रहेगी। नेगोशिएबल इंस्टूमेंट एक्ट 1881 के तहत जनरल प्रशासनिक विभाग ने अवकाश के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार उन कर्मचारियों को विशेष तौर पर स्पेशल लीव दी जाएगी जो दूरदराज क्षेत्रों में तैनात हैं ताकि वह अपना वोट डाल सकें। उन्हें वोट डालने का सबूत देना होगा। 

चुनाव के चलते टीचर काउंसिलिंग का शेड्यूल बदला
जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने निकाय चुनाव को  देखते हुए जनरल टीचर पदों के लिए होने वाली काउंसिलिंग के शेड्यूल में बदलाव किया है। इसके साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन का भी शेड्यूल बदला गया है। स्कूली शिक्षा विभाग में जिला कैडर के इन पदों के लिए बारामुला की काउंसिलिंग को अब नौ अक्तूबर को रखा गया है। पहले यह आठ अक्तूबर को होनी थी। अनंत नाग जिले की काउंसिलिंग अब आने वाली 12 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप
निकाय चुनाव के पहले चरण में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए दक्षिणी कश्मीर के कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां जिले में शनिवार शाम से ही मोबाइल इंटरनेट सुविधा को बंद कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर में यह सुविधा रविवार शाम या सोमवार तड़के बंद की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें