फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में 11वीं के पेपर चोरी, बोर्ड ने जम्मू संभाग में रद्द की परीक्षाएं

Fri, 06 Jan 2017 11:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
रियासी में बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल से रात को ग्यारहवीं कक्षा के प्रश्नपत्र चोरी होने के बाद जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने हिस्ट्री, फिजिक्स और एजूकेशन के पेपर को रद्द कर दिया है। बोर्ड की तरफ से अब इनके लिए नए सिरे से तारीख निकाली जाएगी।  
विज्ञापन


रियासी में सोमवार रात को प्रश्नपत्रों को निशाना बनाया गया था। चोर 13 तारीख को हिस्ट्री और फिजिक्स और 14 को होने वाले एजूकेशन के पेपर ले उडे़ थे। यह परीक्षा जम्मू संभाग के समर और विंटर के सभी स्कूलों में चल रही है। जब बोर्ड को इसकी जानकारी मिली तो पहले रियासी में तीन पेपर रद्द किए गए, लेकिन फिर बुधवार को पूरे संभाग में तीनों पेपर रद्द कर दिए गए।

रियासी को छोड़ कर सभी जिलों में विद्यार्थियों ने दो पेपर दे दिए थे, लेकिन अब इनको दोबारा से पेपर देने होंगे। बोर्ड की तरफ से इन पेपरों के लिए नए सिरे से तारीख की घोषणा की जाएगी। बोर्ड के आदेश के अनुसार तीन पेपरों को छोड़ कर बाकी की परीक्षाएं जारी की गई डेटशीट के अनुसार ही होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें