फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCTE ने लगाई रोक, अब IGNOU नहीं कराएगा बीएड

Fri, 06 Jan 2017 11:14 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ignou
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से बीएड करने वालों के लिए बुरी खबर है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने विवि में बीएड पर रोक लगा दी है। प्रदेश में हर साल 1300 बीएड सीटों पर दाखिला होता था। लेकिन अब केवल एलटी शिक्षकों को ही मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि बीएड में हर साल 1300 सीटों पर प्रवेश परीक्षा से दाखिले किए जाते थे। लेकिन इस साल एनसीटीई की ओर से पत्र आया है, जिसमें साफ कर दिया गया है कि बीएड में एडमिशन नहीं किए जाएंगे। केवल एलटी शिक्षकों को ही बीएड में एडमिशन दिया जाएगा।

देहरादून क्षेत्रीय केंद्र में एलटी शिक्षकों के लिए 25 सीटें रखी गई हैं, जिन पर जल्द ही एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, इग्नू में बीएड बंद होने से प्रदेश के युवाओं को झटका लगा है।
विज्ञापन


इग्नू में दाखिलों की तिथि बढ़ी
नोटबंदी और बैंकों में लेनदेन संबंधी समस्याओं को देखते हुए इग्नू ने एडमिशन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2016 से बढ़ाकर 16 जनवरी 2017 कर दी है। अभ्यर्थी सत्र जनवरी 2017 के लिए इग्नू के डिग्री, डिप्लोमा एवं सर्टिफि केट के लगभग 225 कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

ग्रेजुएशन और पीजी कोर्सेज के द्वितीय या तृतीय वर्ष के लिए दोबारा पंजीकरण की तिथि भी 16 जनवरी 2017 तक बढ़ाई गई है। हाल ही में विवि ने मैनेजमेंट एवं बीएड प्रवेश परीक्षा 2016 का परिणाम भी इग्नू वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

इग्नू एडमिशन भी कैशलेस
नोटबंदी और कैश की किल्लत के बीच इग्नू ने एडमिशन भी कैशलेस कर दिया है। अब छात्र ऑनलाइन एडमिशन के साथ ही ऑनलाइन शुल्क भी जमा करा सकते हैं। ऑफलाइन का विकल्प भी खुला रखा गया है।
विज्ञापन


यह है वेबसाइट : www.ignou.ac.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें