फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: रिटायर्ड SSP को बनाया जाएगा डीआईजी

Wed, 02 Dec 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा पिछले वर्ष सीनियर सुपरिंटेंडेंट आफ पुलिस (एसएसपी) के रूप में सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मी सैयद आशिक बुखारी को पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में पुलिस विभाग में फिर से शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


बुखारी द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर में शामिल किए जाने की सिफारिश के लिए जनवरी 2014 में उनकी सेवानिवृत्ति से पहले ही अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

उच्च न्यायालय द्वारा इस वर्ष अक्टूबर में निर्देश दिए थे कि जबसे बुखारी ने बड़गाम में कार्यवाहक एसपी के रूप में काम शुरू किया था, तबसे उन्हें एसएसपी के रूप में स्वीकारा जाना चाहिए।
विज्ञापन


इससे पहले मई, 2104 में अदालत द्वारा आईपीएस में शामिल करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के पास मामले को आगे करने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिए थे।

राज्य के गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही अदालत के आदेश के बाद विभाग द्वारा बुखारी को वर्ष 2006 से आईपीएस कैडर में शामिल किए जाने की याचिका के साथ यूपीएससी से संपर्क किया था।
विज्ञापन


उनके अनुसार यूपीएससी ने फाइल को मंजूरी दे दी है, लेकिन अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जिसमें करीब एक सप्ताह का समय लगने की उम्मीद जताई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें