फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मिलें हथियार तो हम भी आतंकवादियों से लड़ने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांवों के सेना से सेवानिवृत्त अधिकारियों और जवानों ने कहा कि यदि सरकार उन्हें हथियार दे तो वे भी आतंकवादियों के साथ लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कैप्टन बज सिंह, देवेंद्र सिंह, जगदीश राज और कुलदीप राज ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की ओर से देश विरोधी तत्वों को जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए भारत पाक सीमा से घुसपैठ करवाई जा रही है। जैसे ही उन्हें सूचना मिलती है कि मुठभेड़ में सेना के अधिकारी व जवान बलिदान हो रहे हैं, उनका खून खोल जाता है। उनका कहना था कि सरकार सेवानिवृत्त सैनिकों को हथियार मुहैया करवाए। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की ओर से हथियार दिए जाते थे, उन्हें फायर करने का प्रशिक्षण दिया जाता था। लोग अपने-अपने गांवों में सुरक्षा करते थे। जब आतंकवादी घटनाएं बढ़ने लगीं तो पुलिस ने ग्राम सुरक्षा समितियां बनाईं। प्रत्येक गांव में पांच पांच सदस्यों की समिति बनाई, उन्हें पुलिस के साथ रात्रि को गांवों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया। उनके काम को देखते उन्हें मानदेय भी दिया जाने लगा। समय-समय पर उन्हें फायर करने के प्रशिक्षण दिया गया। अब केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण सुरक्षा गार्ड बनाए गए हैं। आतंकी घटनाओं को देखते हुए सेवानिवृत्त सेना के जवानों को ग्रामीण सुरक्षा गार्ड की तर्ज पर हथियारों के लाइसेंस दिए जाएं ताकि वे अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा के सकें। सेना के जवान पहले से ही प्रशिक्षित होते हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
जिन लोगों ने हथियार के लाइसेंस रिन्यू करने के लिए दिए हैं, उन्हें रिन्यू किया जा रहा है। अभी नए लाइसेंस नहीं बन रहे हैं।
-जगदीश सिंह, एडीसी सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें