फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सतवारी में पूर्व सैनिकों की रैली आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 के युद्ध के 60 साल पूरे होने पर आज जम्मू में पूर्व सैनिक रैली होगी। शौर्य संपर्क और समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में तीन हजार से अधिक पूर्व सैनिकों के शामिल होने की उम्मीद है।
रैली सतवारी कैंट में होगी। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि होंगे। मेगा पूर्व सैनिक रैली से पहले सेना ने कैप्टन बाना सिंह (सेवानिवृत्त) सहित अन्य पूर्व सैनिकों को के घर-घर जाकर निमंत्रण दिया था। सेना देश भर में मेगा पूर्व सैनिक रैली का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में जम्मू में रैली हो रही है। कार्यक्रम में वीर नारियां भी आएंगी। देश की रक्षा के लिए बलिदान हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न स्टाॅल भी लगाए जाएंगे। 1965 के युद्ध में वीर सपूतों की शहादत को बयां करती चित्र प्रदर्शनी व अन्य मनोरंजक गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के साथ संवाद सत्र भी होगा जिसमें उनकी वीरता के किस्से सुनने को मिलेंगे।
स्टॉल में जॉब फेयर, बैंकिंग सुविधा, राज्य सरकार से जुड़ी योजनाओं से संबंधित स्टाॅल, निशुल्क चिकित्सा शिविर सहित अन्य सुविधाएं होगी। उपराज्यपाल भी पूर्व सैनिकों को संबोधित कर उन्हें सम्मानित भी करेंगे। कार्यक्रम में पश्चिमी कमान के जीओसी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें