फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो माता के दरबार में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, हर दिन 30 से 35 हजार भक्त पहुंच रहे दरबार

Mon, 03 Jun 2019 04:11 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटड़ा
विज्ञापन
वैष्णो देवी दरबार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वैष्णो माता के दरबार में हाजिरी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी उछाल आया है। इन दिनों 30 से 35 हजार के करीब श्रद्धालु हर दिन माता के प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन कर रहे हैं। इससे धर्मनगरी के व्यापारियों के चेहरे पर खुशी की झलक रही है। दरअसल, गर्मी की छुट्टियां पड़ जाने के कारण वैष्णो माता के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। इस बीच शनिवार और रविवार को भक्तों की संख्या और बढ़ जाती है।

विज्ञापन


आसपास के राज्यों से लोग दो-तीन दिन की छुट्टी में दर्शन करने पहुंच जाते हैं। दूसरी बात, यह सीजन पर्यटकों का है। रियासत में जो भी घूमने आते हैं, उनमें से ज्यादातर पहले माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। फिर पटनीटॉप, श्रीनगर या कहीं अन्य पर्यटन स्थल का रुख करते हैं। 

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 36 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया था। जबकि रविवार शाम तक 35 हजार के करीब भक्त अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। हालांकि देर रात को भी कक्ष के बाहर पर्ची कटाने के लिए लंबी कतार देखने को मिल रही थी।
विज्ञापन


पर्ची काउंटर पर शाम को लगती है लंबी कतार
भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए सबसे बड़ी बायोमेट्रिक पर्ची कटवाने में होती है। दिन के समय तीखी धूप में बच्चों व बुजुर्गों को भी लाइन में लगना पड़ता है। लिहाजा यात्री इस मौसम में यात्रा करने के लिए शाम के समय ही पर्ची लेना मुनासिब समझते हैं। शाम के समय अक्सर बाहर रोड पर भी लंबी-लंबी लाइन देखने को मिलती है। वहीं पिछले वर्ष 2018 से 2019 में यात्रियों की संख्या में की गिरावट दर्ज की गई है। पर जून के पहले दो दिनों में यात्रा में उछाल देखने को मिला हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें