फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 350 करोड़ खर्च करने के बाद नालों में फंस रहा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में पांच नाले हर साल जलभराव का कारण बनते हैं। इस बार भी नगर निगम की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई, मगर बारिश होने के बाद नालों में पानी की निकासी के लिए टीमें भेजनी पड़ रही हैं। नालों में कचरा फंस रहा है। नालों की सफाई पर 2018 से 2024 तक 350 करोड़ खर्च हुए हैं, पर समस्या जस की तस बनी हुई है। हकीकत यह है कि नालों में बारिश होने पर मलबा फंस जा रहा है।
शहर में नालों का नए सिरे से निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से एक हजार करोड़ रुपये की मांग सचिवालय से की गई है, मगर अभी तक प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ है।
बीते साल आंबेडकर नगर, त्रिकुटा नगर एक्सटेंशन, नानक नगर, जीवन नगर, कृष्णा नगर, वेयरहाउस में जलभराव हुआ है। वेयरहाउस में तीन पशु डूब गए थे तो लोगों के घरों में पानी घुसने से नुकसान हुआ था। कृष्णा नगर का नाला कचरे से पटा हुआ है। इसी तरह जीवन नगर में भी नाला अवरुद्ध होने के कारण पानी लोगों के घरों में घुसा था। रास्ते नाले बन गए थे। इसी तरह, नानक नगर नाला और संजय नगर नाले के कारण भी जल भराव की स्थिति रही। नानक नगर और संजय नगर में अधिकांश घरों में पानी घुसा था।
विज्ञापन

-
प्रमुख चौकों में पानी निकासी नालियां बंद
शहर के पनामा चौक, ज्यूल चौक, डोगरा चौक, कैनाल हेड रोड, तालाब तिल्लो रोड, कैनाल-अखनूर रोड, बख्शी नगर, महेशपुरा चौक, गांधी नगर चौक, गोल मार्केट में भी जलभराव की समस्या बारिश होने के बाद आ रही है। सड़कों से नालों तक पानी निकासी की नालियां बंद पड़ी है। जलभराव होने पर नालियों को खोलने के बाद निकासी हो रही है।


फ्लाईओवर में भी भर रहा पानी
बिक्रम चौक से बीसी रोड तक फ्लाईओवर में पानी भर जा रहा है। इस कारण भी दोपहिया वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा कैनाल रोड से अखनूर फ्लाईओवर में भी हाल ऐसा ही है। पानी निकासी का प्रबंध बरसात शुरू होने के बाद भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन



नालों की सफाई करवा दी गई है। अन्य वर्षों की अपेक्षा इस बार जलभराव की संभावना नहीं है। शहरभर में नालियों को खोल दिया गया है।
- धर्मवीर सिंह, सीटीओ, नगर निगम
-

रात को हुई बारिश से कचरा फंसा नालों में
शनिवार को देर रात हुई शहर में बारिश के बाद जहां शहर के अंदर कुछ देर के लिए जलभराव रहा और कचरा बहकर नालियों व नालों में जाकर फंस गया। इससे पानी का बहाव बंद हुआ। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीमों ने विभिन्न मोहल्लों में जाकर मोर्चा संभाला। बारिश के बाद बहकर आए कूड़े, सिल्ट को जेसीबी मंगाकर निकाला गया। इसके बाद पानी का बहाव सामान्य हो सका। बारिश में पुराने शहर से लेकर कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां पर जलभराव होना आम बात है। शहर के त्रिकुटा नगर, नानक नगर सहित सतवारी मोहल्ले में बारिश के बाद नालों में सिल्ट व कूड़ा आकर जमा हुआ। जेसीबी के माध्यम से निकाला गया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें