फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर उपचुनाव 2025: नगरोटा में 72% मतदान, बडगाम में चुनावी रफ्तार बरकरार, अब सबकी नजरें मतगणना पर टिकीं

Tue, 11 Nov 2025 07:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा/बडगाम

सार

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को उपचुनाव में भारी उत्साह के साथ मतदान हुआ, शाम तक 72% वोटिंग दर्ज की गई। बडगाम में भी मतदान सक्रिय रहा, शाम तक लगभग 48.5% मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे, और चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
बडगाम चुनाव - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरोटा और बडगाम विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को उपचुनाव के दौरान मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक कुल 72.74 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं और मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ।

विज्ञापन


नगरोटा में कुल 150 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें शहरी और ग्रामीण दोनों इलाके शामिल थे। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में सख्त निगरानी रखी, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित रूप से पूरी हो सकी। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने मतदान में सक्रिय भागीदारी दिखाई।

नगरोटा में कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें भाजपा की देवयानी राणा, एनसी की शमीम बेगम और पैंथर्स पार्टी के हर्षदेव सिंह प्रमुख प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


वहीं, बडगाम विधानसभा क्षेत्र में भी शाम 5 बजे तक लगभग 48.53 फीसदी मतदान हुआ। बडगाम में कुल 17 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद महमूद, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के आगा सैयद मुंतजिर और भाजपा के आगा सैयद मोहसिन शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें