फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर जोन का अंग्रेजी के विषय का पेपर हुआ स्थगित

Tue, 31 Mar 2015 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज के कारण सरकारी स्कूलों में शिक्षा लगातार प्रभावित हो रही है। दो दिन से जारी बारिश के चलते दूर दराज ग्रामीण इलाकों में स्थित सरकारी स्कूलों की इमारतों की नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल ने मंगलवार को होने वाले विंटर जोन की दसवीं कक्षा की बोर्ड के अंग्रेजी विषय के पेपर को स्थगित कर दिया है।

जब से मौसम में खराबी आई है, तब से ही मौसम की मार सरकारी स्कूलों की शिक्षा व परीक्षाओं पर पड़ रही है। अब स्कूल की इमारतों के क्षतिग्रस्त होने के मामले भी सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन


लगातार बारिश व तेज हवाएं चलने पर मिडिल स्कूल कलमा की इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। स्कूल का ज्यादातर रिकार्ड हवा व बारिश के कारण खराब हो गया था। शिक्षा विभाग की तरफ से पहले ही छुट्टी घोषित कर दी गई थी।

अगर स्कूल में विद्यार्थी होते तो गंभीर स्थिति बन सकती थी। इसी तरह व अन्य कई स्कूलों की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। विंटर सेशन स्कूलों में लगातार छुट्टियां बढ़ने से विद्यार्थियों की शिक्षा लगातार प्रभावित हो रही है।

अगर इसी तरह से छुट्टियां बढ़ती रही तो शिक्षकों के लिए समय पर सिलेबस को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। खराब मौसम को देखते हुए जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल ने मंगलवार को होने वाले अंग्रेजी विषय के पेपर को स्थगित कर दिया है। इसके लिए बोर्ड की तरफ से नए सिरे से तारीख निकाली जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें