सांबा। कस्बे में शुक्रवार को कैली मंडी के सरपंच रविंद्र सिंह लबलु ने प्रेसवार्ता में राजस्व विभाग को आरटीआई के माध्यम से पंचायत बढेरी, पंचायत पंगदौर, पंचायत बैंगलाड में गुर्जर (घुमंतू) परिवारों को किस योजना के तहत जमीन आवंटित की गई है। सभी परिवार का पूरा रिकॉर्ड और डिटेल मांगी है।
ताकि साफ हो सके कि जिन लोगों ने पाकिस्तान के नारे लगाए हैं वह इन परिवारों में से हैं या बाहर से आकार सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर यहां का माहौल खराब करने के कोशिश कर रहे हैं। पहले भी यहां के कुछ लोगों ने 2010 में हमारी जब गाय चोरी हुई थी तब भी सांबा के लोगों ने 24 घंटे के लिए राष्टीय राजमार्ग बंद कर प्रदर्शन किया था। गोजातीय तस्करों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किए थे। कुछ माह पूर्व डीएसपी की गाड़ी पर पथराव किया गया। उन्होंने कहा कि सांबा के लोग ये कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। संवाद