फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलोल नाले में बढ़ता जा रहा है अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। औद्योगिक क्षेत्र के साथ बहता बलोल नाला अतिक्रमण की भेंट चढ़ता जा रहा है। दिन प्रतिदिन विशेष समुदाय के लोग उसके किनारों पर कब्जा बढ़ाते जा रहे हैं। इसकी ओर तहसील प्रशासन और सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आशंका है कि अगर भारी बारिश हो गई और नाले में पानी उफान पर आ गया तो काफी जानमाल का नुकसान हो सकता है। समय रहते इस अतिक्रमण की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नाले में लोगों ने अपने आशियाने बना लिए हैं। यह नाला चौड़ाई में काफी फैल है। एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाने के लिए किसी वाहन से लगभग 10 मिनट का समय लगता है। नाले के बीच बनाए गए आशियाने आने वाली त्रासदी को न्योता दे रहे हैं। दूसरी ओर यह नाला गंदगी में तब्दील है। फैक्ट्रियों का कचरा इस नाले में डंप किया जा रहा है। इसको लेकर भी प्रशासन की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

--------------
अगर दरिया के बीच में आशियाने बनाए जा रहे हैं तो जल्द ही उनको हटा दिया जाएगा। जल्द ही क्षेत्र का दौरा करके इस मुद्दे की गहनता से जांच की जाएगी।
-विनय कुमार शर्मा, एसडीएम विजयपुर
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें