फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड के अधीन आ रहे मकानों को ध्वस्त किया

विज्ञापन
बिश्नाह में रिंग रोड निर्माण के बीच आ रहे मकान को ढहाती जेसीबी।
विज्ञापन
बिश्नाह। प्रशासन ने वीरवार को रिंग रोड के अधीन आ रहे खुर्द टिंडे गांव में कुछ लोगों के मकानों को गिराने की प्रक्रिया अमल में लाई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। भारी पुलिस बल होने के कारण जिनके आशियाने टूट रहे थे वे विरोध भी नहीं जता पाए।
विज्ञापन

वीरवार को एसडीएम साउथ अभिषेक अबरोल, तहसीलदार, थाना प्रभारी व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और रिंग रोड निर्माण के बीच में आ रहे मकानों को ध्वस्त कराना शुरू कर दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते लोग विरोध भी नहीं कर पाए। वे बिना विरोध के अपने आशियानों से सामान निकालते रहे और भीगी आंखों से अपने आशियाने को टूटता देखते रहे। प्रशासन द्वारा 21 कनाल भूमि को रिंग रोड के लिए मुक्त कराया। हालांकि जिन लोगों के मकान तोड़े गए प्रशासन की तरफ से अभी तक किसी को भी परिवार के अनुसार मुआवजा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें