फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के भक्तों ने की नवरात्र के लिए खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। नवरात्र शुरू होने से पहले माता के भक्तों ने बाजारों से खरीदारी शुरू कर दी है। भक्तों ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी माता की पूजा घर में क्यारी लगाकर करेंगे। क्योंकि कोरोना के चलते घरों में ही रहना उचित है। उसी के चलते हम लोगों ने बाजार से पूजा अर्चना वाला सामान खरीदा और घर में बैठकर नवरात्र की पूजा-अर्चना और हवन करेंगे और माता रानी से सुख शांति की कामना करेंगे। हालांकि सरकार ने तो कुछ हद तक छूट दी है, लेकिन कोरोना महामारी पूरी तरह खत्म न होने के कारण घर में ही बैठकर पूजा-अर्चना करेंगे। संवाद
विज्ञापन

----------------
नवरात्र के लिए धार्मिक स्थलों की सफाई शुरू
सांबा। नवरात्र को लेकर धार्मिक स्थलों की साफ सफाई का काम जोर शोर से किया जाने लगा है। जिले के घगवाल में धार्मिक स्थल भगवान नृसिंह मंदिर की साफ-सफाई का काम वीरवार को शुरू किया गया। बीडीसी चेयरमैन विजय टंगोत्रा ने बताया कि नवरात्र पर धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के आने से पहले ही साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की थी जिस पर मंदिर की साफ-सफाई की है। संवाद
----------------
बाजार में होने लगी भीड़
अखनूर। नवरात्र को ले करके कस्बे में लोगों की चहल-पहल शुरू हो गई है। लोग खरीदारी करने में जुट गए हैं। कस्बे के राजा बाजार, मेन चौक, बस अड्डा सहित अन्य बाजारों में सुबह से ही लोगों की खरीदारी करने की भीड़ रही। मुख्य बाजार में कई बार जाम भी लगा। दुकानदार सतपाल ने बताया कि लॉकडाउन के बाद कस्बे में पहली बार लोगों की आवाजाही अधिक हो रही है। नवरात्र और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। इसके चलते लोग खरीदारी कर रहे हैं। रमन कुमार ने बताया कि नवरात्रों और शादियां शुरू होने पर बाजारों में लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें