फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के चिनाब दरिया के हरि मंदिर घाट पर ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण पर बनें विवाद पर प्रशासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है। एसडीएम ने राजस्व विभाग को रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर की भूमि पर रातोंरात बने कमरे पर मंदिर कमेटी के सदस्यों सहित अन्य संगठनों द्वारा बुधवार को प्रदर्शन करके अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। एसडीएम गोपाल सिंह ने तहसीलदार को मामले के सही तथ्यों की रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन टीम ने मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण से बने विवाद पर सरकारी रिकार्ड में जांच शुरू कर दी है। जिस पर एक कनाल भूमि मंदिर की है। शिव भक्त तिलक राज में बताया कि मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। इस पर प्रशासन को मंदिर की भूमि की निशानदेही करनी चाहिए अगर भूमि पर अतिक्रमण हुआ है तो उन लोगों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। एसडीएम गोपाल सिंह ने बताया कि मंदिर की भूमि की निशानदेही करके और रिकॉर्ड्स की जांच करके कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें