फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर के मुख्य बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
सांबा कस्बा के हाईवे किनारो से अतिक्रमण हटाते प्रशासन के कर्मी - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
विजयपुर। उपायुक्त रोहित खजूरिया के निर्देश पर मंगलवार को मुख्य मार्केट में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन और नगर पालिका ने बाजार से अतिक्रमण हटाया। विजयपुर में चारों तरफ बढ़ता अतिक्रमण आमजन तथा प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को डीएसपी, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह चिब की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस बीच नगर पालिका कमेटी ने भी अतिक्रमण हटाओ दस्ते के साथ और पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को लेकर चलाए गए अभियान में दर्जनों लोगों का सामान जब्त किया गया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद कब्जाधारी सरकारी भूमि से सामान समेटते नजर आए। प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने दुकानदारों की दुकानों के आगे रखे गए समान को उठवाया और कुछ जगह सामान भी जब्त किया। अभियान की सूचना पाकर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। पालिका के अधिकारियों के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
जिला प्रशासन ने हाईवे के किनारे से हटाया अतिक्रमण
सांबा। जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ चलाई जा रही महिम में मंगलवार को प्रशासन हाईवे के किनारे से रेहड़ी फड़ी वालों को हटाया। दुकानदारों की ओर से फुटपाथ पर किए कब्जे छुड़ाए गए। अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान कई रेहड़ी फड़ी जब्त की गई और कई को चेतावनी देकर छोड़ा गया। जिला प्रशासन के निदेश पर म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारियों व थाना प्रभारी सूरज पठानिया की देखरेख में अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन की ओर से दुकानदारों व रेहड़ी फड़ी वालों को चेतावनी दी गई कि वह फुटपाथ पर कब्जा न करें व प्रशासन को अपना सहयोग दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें