फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनायक बाजार में तय सीमा के बाहर सामान तो होगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गुम्मट-स्वामी विवेकानंद-महेशी गेट तक नगर निगम ने दुकानों के आगे सामान न रखने की सीमा तय कर रहा है। इन जगहों में येलो लाइन खींचने का काम शुरू हो गया है। लाइन के आगे सामान रखने पर चालान काटा जाएगा। इतना ही नहीं, मामले को कोर्ट में भेजा जा सकता है। अकसर दुकानदार बाजार में सामान को सड़क पर सजा कर रख देते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता है। जाम भी लगता है।
विज्ञापन

दोपहर के वक्त हालत यह होती है कि सड़कों पर लोगाें की भीड़ रहती है जबकि तंग सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल हो जाती है। ऐसे में एक-एक कदम आगे चलने में परेशानी होती है। अब तय सीमा के अंदर ही सामान रखना होगा। पहले पुराने शहर में येलो लाइन लगाई गई थी। इस दौरान यहां पर दुकानदारों ने सामान येलो लाइन के अंदर ही रखा। इससे बाजार काफी खुला हो गया। अब विनायक बाजार में काम पूरा होने के बाद अन्य बाजारों में भी येलो लाइन लगाने पर काम शुरू होगा। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि येलो लाइन के बाहर दुकानदार नहीं आएंगे। दुकान की सजावट बढ़ाने के लिए सामान सड़कों में रखा जा रहा है। नगर निगम की सचिव सुनैना शर्मा ने कहा कि येलो लाइन के नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें