जम्मू। जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने वीरवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चला कर जमीन को कब्जे से मुक्त करवाया है। यह कार्रवाई जेडीए की कलेक्टर एवं अधिग्रहण अधिकारी कुसुम चिब की मौजूदगी में हुई।
जानकारी के अनुसार जेडीए की टीम की ओर से शहर के बाहु फोर्ट इलाके में अभियान चलाया गया। इस दौरान सरकारी भूमि पर खड़े किए गए कंडम वाहनों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। इसके अलावा अन्य अस्थायी ढांचे हटाए गए। मौके पर मौजूद अधिकारी ने लोगों को अक्रिमण नहीं करने की चेतावनी दी है।